मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
दिल्ली। घोंडा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को घोंडा के विधायक अजय महावर ने वार्ड-231 की निगम पार्षद प्रीति गुप्ता के क्षेत्र अरविंद नगर और गौतम विहार में 9 गलियों का शिलान्यास तथा 1 गली का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने बताया कि यू-ब्लॉक गौतम विहार और वी-ब्लॉक अरविंद नगर की कुल 10 गलियों में से 9 गलियों का शिलान्यास और 1 गली का लोकार्पण किया गया है। लगभग 92 लाख 35 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इन गलियों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार काम कर रहे हैं और आगे भी अपनी विधायक निधि से कई विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
निगम पार्षद प्रीति गुप्ता ने कहा कि घोंडा वार्ड की कई गलियां लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में थीं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विधायक अजय महावर की पहल से इन गलियों का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक का धन्यवाद भी व्यक्त किया।
इस मौके पर पार्षद प्रीति गुप्ता के पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता नीरज गुप्ता ने भी विधायक अजय महावर का घोंडा वार्ड के विकास कार्यों में योगदान के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल, विधायक प्रतिनिधि आलोक महावर, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राजौरा, घोंडा मंडल अध्यक्ष सचिन छजलाना, दिनेश धामा, दिनेश अछवान, रामश्वर सिंह, राकेश देओल, मनोज परिहार, संजय शर्मा, हरिश शर्मा, रेनू शर्मा, विजय भाटिया, कृष्ण कश्यप, रितेश शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, पवन त्यागी, अंजू शुक्ला, राम निवास, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, संजय लाला, विजय बहादुर, दिनेश पाठक, टिल्लू भाई, विपिन शर्मा, विजय चौधरी, सागर सांवरिया, रामकिशन प्रजापति, मनोज सोनी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

