26वीं रामलीला को लेकर उत्साह, विधिवत भूमि पूजन के साथ शुरू हुई तैयारियां

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स ) उत्तर पूर्वी दिल्ली। शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश अस्पताल के नजदीक विष्णु अवतार रामलीला कमेटी द्वारा इस वर्ष 26वीं रामलीला के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में विधिवत भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विष्णु अवतार रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक नरेश चंद्र अग्रवाल, काशी अग्रवाल,अनेश वंशल चेयरमैन हरीश चौधरी, प्रधान प्रेमपाल ठाकुर, महामंत्री दिवाकर पांडे तथा कोषाध्यक्ष उपेंद्रनाथ पांडे सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं कलाकार मौजूद रहे। कार्यक्रम में घोंडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय महावर, पार्षद रेखा रानी, जय भगवान गोयल तथा नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर रहे अमित शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद रामलीला के कलाकारों ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कलाकारों के संवाद, अभिनय और मंच प्रस्तुति को उपस्थित दर्शकों ने सराहा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।
कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला का आयोजन भव्य स्तर पर कराने की तैयारियां की जा रही हैं। भूमि पूजन के साथ ही मंच, कलाकारों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। आयोजकों के अनुसार रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर हाजी अफजाल, संतोष टंडन, संजीव वर्मा, राजेंद्र तिवारी, दिनेश पाल, राजेश चतुर्वेदी, गोपाल गर्ग, पप्पू झा, संजीव कश्यप, सुरेंद्र यादव, राम प्रसाद, राकेश पांडे, संजय भारद्वाज, ज्योति फलोरिया, हरेंद्र चौधरी, रोबिन चौधरी, रामबाबू, गजेंद्र यादव, अनिल भदौरिया, पंकज जैन, अमित जैन, राजू छारिया, मनोज कन्नौजिया, चंद्रिका प्रसाद पांडे, राज कुमार शर्मा, राजकुमार (महाराजा), मन्नू नागर, सुधाकर पांडे, वंश पांडे, सौरभ मिश्रा, सौरभ पांडे, आदित्य पांडे ‘अनमोल’, शशांक मिश्रा, ध्रुव पांडे, युग पांडे, हेमंत राठौर, शुभम पांडे (कृष्ण), दीप जायसवाल, संजीव शर्मा, नितिन फौजी, सिकंदर चौधरी, राहुल पांडे, आदर्श तिवारी ‘गौतम’, अंकित पांडे, लक्ष्य प्रताप सिंह, पुनीत जैन (एडवोकेट), आयुष जैन, आशीष तिवारी, सुशील भारद्वाज, सचिन कुमार, नीरज चौधरी, विनय चौधरी एवं तरुण गर्ग सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *