शिव विहार में नाली निर्माण पर उठे सवाल, स्थानीय निवासियों ने घटिया सामग्री के उपयोग का लगाया आरोप – कूड़े के लगे हुए ढेर

मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के शिव विहार, अंबिका विहार, सी-ब्लॉक की गली नंबर 2 और 3 में हुए नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्माण के दौरान पीली ईंट, कमजोर मसाला तथा घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया है। वहीं नालियों में पानी का ढलान भी मानक के अनुसार नहीं दिया गया, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है।

निवासियों ने बताया कि नाली बनने में निकला मलबा लगभग एक महीने से गली में ही पड़ा हुआ है, जिसके कारण धूल-मिट्टी घरों में जा रही है और यह स्थिति स्थानीय स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बन चुकी है। शिकायतों के बावजूद अब तक किसी विभाग द्वारा संज्ञान न लिए जाने से लोगों में काफी नाराज़गी है।

स्थानीय निवासी नारायण प्रधान ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह क्षेत्रीय जनता के साथ सीधा अन्याय है। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय विधायक की भी बनती है, जिन्हें इस पर तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।”

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नाली निर्माण कार्य की तत्काल जांच करवाई जाए और इसमें शामिल संबंधित जेई एवं ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इसकी शिकायत पत्र उपराज्यपाल दिल्ली, जिलाधिकारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली और एसडीएम करावल नगर को भी भेजा गई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *