मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली। अखिल भारतीय खटीक समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश सोनकर जी की पुण्यतिथि को लेकर समाज में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। आगामी 20 जनवरी को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
दिल्ली के शिव वाटिका, 33 फुटा रोड, शिव विहार, पूर्वी करावल नगर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल की साफ-सफाई, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था एवं सजावट का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
तैयारी बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दौरान स्व. राजेश सोनकर जी के सामाजिक जीवन, संघर्ष, दूरदर्शी सोच एवं समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही “शिक्षा से समाज वंचित न रहे” विषय पर विशेष विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, युवा वर्ग एवं विभिन्न राज्यों से आने वाले खटीक समाज के प्रमुख लोग भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को करियर मार्गदर्शन देने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
पुण्यतिथि के अवसर पर धरती माँ फाउंडेशन के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की भी तैयारी है, जिसमें नब्ज़ एवं नाड़ी परीक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
इस अवसर पर नवाब सिंह खटीक, मनीष सूर्यवंशी, किशन तोमर, पप्पी, हरकेश सूर्यवंशी, पूर्व प्रत्याशी वीरपाल सिंह, राहुल कुमार, मोनू कुमार सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अखिल भारतीय खटीक समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्व. राजेश सोनकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

