मानागढ़ी देव छठ मेले में दंगल का भव्य आयोजन, योगेश नोहवार रहे मौजूद

अंकित गर्ग ( वीर सूर्या टाइम्स )
मथुरा, मानागढ़ी नौहवारी के बड़े गांव में आयोजित तीन दिवसीय देव छठ मेले का समापन विशाल कुश्ती दंगल के साथ हुआ। यह मेला हजारों वर्षों से चला आ रहा है धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।

दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण रहा 31 हजार रुपए की अंतिम कुश्ती, जिसमें भारत पहलवान (घाघोली) और समसाद पहलवान (दिल्ली) आमने-सामने हुए। यह मुकाबला कड़ी टक्कर के बाद बराबरी पर समाप्त हुआ।

वही अन्य प्रमुख मुकाबले21 हजार रुपए की कुश्ती – दीपक पहलवान (चांट) ने हेतराम पहलवान (छाता) को हराया।

21 हजार रुपए की कुश्ती – रोहित पहलवान (लाडपुर) ने बंटी पहलवान (हामदपुर) को पराजित किया।
21 हजार रुपए की कुश्ती – दानिश पहलवान (नोएडा) और भूपेंद्र पहलवान (मथुरा) के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।

11 हजार रुपए की कुश्ती – दीपक पहलवान (झज्जर) ने टिंकू पहलवान (पलवल) को हराया।

21 हजार रुपए की कुश्ती – अमन पहलवान (दाऊजी) ने योगेश पहलवान (किनमासा) को मात दी।

इसके अलावा 21 हजार और 11 हजार रुपए की दर्जनों कुश्तियां आयोजित हुईं, जिनमें कई मुकाबले हार-जीत और बराबरी पर समाप्त हुए।

वही कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के एमएलसी योगेश नोहवार विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।

दंगल देखने के लिए क्षेत्रभर से भारी भीड़ उमड़ी और दर्शकों ने पहलवानों का जमकर उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर प्रधान पति चौधरी जगवीर सिंह, रणवीर सिंह नेताजी, कुंदन सिंह नेताजी, पूर्व प्रधान अमर सिंह, चौधरी उधम डीलर, रालोद युवा नेता ज्ञानेंद्र सिंह, रमेश हवलदार, सतवीर सिंह आर्य, करुआ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चौधरी, दिलावर सिंह प्रधान खाजपुर, जीतपाल प्रधान, पप्पू नेताजी, किशन प्रधान, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी अनूप सिंह, जयपाल सिंह चांदपुर, मनवीर सिंह सूर्यवंशी, अजीत, कपिल, राहुल, गजेंद्र, नौविल, संजय, अमित सूर्यवंशी, कुलदीप प्रजापति सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *