खजूरी चौक पर भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ विशाल प्रदर्शन

रिपोर्ट: मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला भाजपा ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री की दिवंगत माता के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में खजूरी चौक पर सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक अजय महावर, पूर्व जिला अध्यक्ष महक सिंह, गुलाब सिंह राठौर, मोहन गोयल, श्रीमती पूनम चौहान, मनोनीत पार्षद सागर त्यागी, राहुल गौड़, राजकुमार झा, भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी दीपक चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के ‘प्रधानसेवक’ हैं और कांग्रेस ने उनकी दिवंगत माता को गाली देकर हर माँ का अपमान किया है। ऐसी नीच हरकतों को न देश की जनता माफ़ करेगी न ही भगवान।
प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री की माँ हमारी माँ हैं और कांग्रेस अराजकता फैलाकर सस्ती राजनीति कर रही है।

जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने घोषणा की कि विरोध प्रदर्शन मण्डल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा और अपमानजनक बयान देने वालों को जेल तक पहुंचाया जाएगा।
विधायक अजय महावर ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के खिलाफ पुतला दहन कर भाजपा कांग्रेस की मानसिकता को आईना दिखाएगी। भाजपा माताओं और नारी का सम्मान करती है जबकि कांग्रेस ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

इस विरोध में पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, पार्षद सतपाल वैसला, रेखा रानी, जिला पदाधिकारी सचिन मावी, योगेन्द्र राजोरा, सभी जिला मोर्चा अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष व सम्मानित नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *