अनुसूचित जाति जनजाति मानव कल्याण संगठन का चुनाव संपन्न, महेंद्र सिंह बेधड़क बने संयोजक, तो कालीचरण बने अध्यक्ष

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स ) उत्तर पूर्वी दिल्ली, मुस्तफाबाद।
चौहानपुर स्थित डॉ. अंबेडकर धर्मशाला में आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति मानव कल्याण संगठन ने संगठन के चुनाव एवं विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध वंदना के साथ हुई।
चुनाव प्रक्रिया में संगठन के विभिन्न पदों के लिए कुल 9 लोगों ने नामांकन किया। संगठन के संस्थापक गिरिराज सिंह एवं सभी सदस्यों की सहमति से सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह बेधड़क को संयोजक चुना गया। कालीचरण अध्यक्ष, राजवीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चमन सिंह महासचिव, मा. वेद प्रकाश सचिव, कृष्णपाल सिंह और सुरेंद्र कुमार सह-सचिव, राधेश्याम सिंह कोषाध्यक्ष तथा सुरेश चंद्र लेखा परीक्षक नियुक्त किए गए।
पूर्व निगम प्रत्याशी रजनी सूर्यवंशी को महिला विंग की अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और उनसे संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई। सभी ने आश्वासन दिया कि वे संगठन को आगे बढ़ाने, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के हक़ और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि समाज और संगठन तभी मजबूत होंगे जब हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एकजुट होकर कार्य करेंगे।
इसी कड़ी में विभिन्न क्षेत्रों से भी पदाधिकारी चुने गए:
शिव विहार क्षेत्र – कृष्ण सिंह उपाध्यक्ष, अशोक कुमार संगठन सचिव, सिद्धार्थ गौतम कार्यकारिणी सदस्य पटेल विहार हरिजन बस्ती – मोहनलाल उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार संगठन सचिव कमल विहार मनोज कुमार उपाध्यक्ष, संजय कुमार संगठन सचिव पश्चिमी करावल नगर – शीशपाल उपाध्यक्ष, महेश सूर्यवंशी संगठन सचिव करावल नगर गांव – तरुण कुमार संगठन सचिव शहीद भगत सिंह कॉलोनी – डॉ. देवेंद्र कुमार मातेला उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह संगठन सचिव, सत्य प्रकाश कार्यकारिणी सदस्य चौहान पट्टी सभापुर – डॉ. आर.के. गोविल उपाध्यक्ष दयालपुर – धर्मवीर सिंह उपाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार संगठन सचिव रामा गार्डन – ज्ञानचंद उपाध्यक्ष, कैलाश चंद्र संगठन सचिव
न्यू चौहानपुर – विनोद कुमार उपाध्यक्ष, विनोद कुमार राणा संगठन सचिव, जीवन कार्यकारिणी सदस्य हरिजन बस्ती सादतपुर – महावीर सिंह उपाध्यक्ष नेहरू विहार – मनोज कुमार उपाध्यक्ष, कुलदीप, प्रदीप कुमार, पवन कुमार संगठन सचिव खजूरी खास – राजेश गौतम उपाध्यक्ष, राकेश कुमार संगठन सचिव अमर विहार – संजय कुमार उपाध्यक्ष, अर्जुन कुमार संगठन सचिव शेरपुर गांव – सचिन उपाध्यक्ष बृजपुरी – पप्पू गौतम उपाध्यक्ष, सुनील कुमार कार्यकारिणी सदस्य, मुकेश कुमार संगठन सचिव नियुक्त किया गया

चुनाव प्रक्रिया में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे का सम्मान किया और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *