मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में एक महिला के कूदने की सूचना मिलने पर दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार महिला का नाम मोनिका (54) है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। घटना के समय उनका बेटा राघव (26) भी साथ था। बताया जा रहा है कि वसंत कुंज निवासी मोनिका ने बेटे के सामने ही यह कदम उठाया।
फिलहाल गोताखोरों की टीम महिला की तलाश कर रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

