उत्तर पूर्वी दिल्ली । राष्ट्रीय हित और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मीडिया के माध्यम से निरंतर कार्य कर रहे मनीष कुमार सूर्यवंशी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए RAF, CRPF-103 बटालियन खजूरी पुस्ता रोड में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट बॉबी चंदम सिंह ने कहा कि “मीडिया समाज और राष्ट्र के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करता है। जब यह सेतु राष्ट्रहित में खड़ा होता है, तो यह सुरक्षा बलों की भावना और संकल्प को और मजबूत करता है।”
उन्होंने बताया कि वीर सूर्या टाइम्स के संपादक मनीष कुमार सूर्यवंशी पिछले 10 वर्षों से सुरक्षा बलों के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रिका में RAF के सामाजिक व राष्ट्रसेवी अभियानों को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता रहा है, जिससे देश में राष्ट्रवाद की भावना को प्रोत्साहन मिला है।
इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट सुनीता शर्मा, द्वितीय कमांडेंट अनिल कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट राजपाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट बॉबी चंदम सिंह ने मनीष कुमार सूर्यवंशी को राष्ट्रीय हित में मीडिया की भूमिका पर प्रेरणादायक योगदान के लिए स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

