मकर संक्रांति पर शाहदरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण

मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली। पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्र म में राजधानी दिल्ली में भी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया जा रहा है।
वही पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित चेस्ट टीबी क्लिनिक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण शाहदरा जिले के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री संजय गोयल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर के शुभारंभ का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान चेस्ट टीबी क्लिनिक की सीएमओ डॉ. बिंदु द्वारा विधायक संजय गोयल का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं सहयोगियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक संजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना के तहत चेस्ट टीबी क्लिनिक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
वहीं, सीएमओ डॉ. बिंदु ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के खुलने से स्थानीय मरीजों को इलाज की कई आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी।
कार्यक्रम में टीबी वॉरियर्स को भी सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर अपने संदेश साझा किए।
क्षेत्रवासियों के लिए यह आयुष्मान आरोग्य मंदिर एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा।

https://youtu.be/ldCmMSk6M4w?si=ljzRMYji5Qo7RdMG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *