कृष्णा नगर में महिला से लूट, बदमाशों ने हमला कर सोने का कड़ा छीना

नई दिल्ली, (वीर सूर्या टाइम्स):
पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में सुबह लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। विजय चौक पर सुबह करीब 7:15 बजे एक महिला से चार अज्ञात बदमाशों ने हमला कर सोने का कड़ा लूट लिया।
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला अपनी बेटी को स्कूल बस में छोड़ने के बाद स्कूटी से वापस लौटने वाली थी। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश, जो हेलमेट पहने हुए थे, मौके पर पहुंचे। अचानक एक आरोपी ने महिला पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद बदमाशों ने महिला का सोने का कड़ा छीन लिया और फरार हो गए।
घटना में महिला को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज कर 86/26 थाना कृष्णा नगर में । आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4), 309(6), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *