करावल नगर जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, मासिक बैठक में देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स ) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने आज करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन समारोह एवं मासिक बैठक में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस संगठन तभी मजबूत होगा, जब पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की प्राथमिकता है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और जनहित से जुड़े संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें। महंगाई, बेरोजगारी, जलभराव, खराब सड़कें, सफाई व्यवस्था तथा बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश संगठन महासचिव श्री अनिल भारद्वाज, करावल नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मंगेश त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण रावत, महासचिव श्री लोकेन्द्र चौधरी, डॉ. पी.के. मिश्रा, श्री प्रमोद जयन्त, श्री सिद्धार्थ राव, श्री डी.पी. मोर सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, पूर्वी करावल नगर ब्लॉक से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। इनमें जिला सचिव रजनी सूर्यवंशी, एस.के. विद्यार्थी, राजकुमार शर्मा, ओमवीर सिंह पहाड़िया, अनुपम त्यागी, ललित त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
मासिक बैठक में संगठन की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
श्री देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ घर-घर तक पहुंचने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही कांग्रेस जनता के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *