आरएएफ 103 बटालियन में अंतर-सेक्टर इंडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ

मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स )
दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद रोड स्थित रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 103वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल में जवानों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर-सेक्टर इंडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन आरएएफ के डीआईजी श्री सुभाष चंद्र ने किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी श्री सुभाष चंद्र ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में खेलों का विशेष महत्व है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष अंतर-सेक्टर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने सभी प्रतिभागी जवानों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आरएएफ 103 बटालियन के कमांडेंट श्री चंदन बॉबी सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी श्री अनिल कुमार, श्री संजीव कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार, उप कमांडेंट श्री रंजीत सिंह, श्री नवीन कुमार एवं श्रीमती सुनीता शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही सहायक कमांडेंट श्री पहलाद सहाय, श्री मितांशु चौधरी, श्री सचिन कुमार, श्री के.के. राय, श्री अमित कुमार, श्री राजपाल, श्री मनफूल मेहरिया एवं श्री अजय सहित बड़ी संख्या में जवान और स्टाफ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जवानों ने विभिन्न इंडोर खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *