परशुराम जयंती पर अवकाश की मांग, पार्षद छाया गौरव शर्मा ने CM को लिखा पत्र

मनीष सूर्यवंशी( वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर पूर्वी दिल्ली | ब्राह्मपुरी वार्ड-229 की निगम पार्षद छाया गौरव शर्मा ने दिल्ली सरकार से भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी मांग रखी है।
पार्षद छाया गौरव शर्मा ने अपने पत्र में कहा कि भगवान परशुराम भारतीय सनातन संस्कृति के महान अवतार हैं और उनके जीवन मूल्य—न्याय, धर्म, सत्य एवं समाज की रक्षा आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि देश के कई राज्यों में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस को राजकीय स्तर पर मनाया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता का केंद्र है, ऐसे में इस पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना जनभावनाओं के अनुरूप होगा और सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा।
पार्षद ने सरकार से अनुरोध किया कि भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस को मान्यता प्रदान करते हुए उस दिन दिल्ली में राजकीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *